Amritsar Airport: आसमान में दिखी संदिग्ध गतिविधि से मचा हड़कंप, 7 उड़ानों का बदला रूट; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Amritsar Airport: पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखाई देने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के ऑपरेशनल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। एहतियात के तौर पर 7 उड़ानों को तत्काल डायवर्ट किया गया।एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी तक इन संदिग्ध वस्तुओं को लेकर विस्तृत और आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ऑपरेशनल एरिया के आसपास दो से चार संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखाई देने का दावा किया गया है।

लगातार नजर आने के बाद बढ़ी सुरक्षा की चिंता

शुरुआत में आसमान में दिखाई दी वस्तु को सामान्य गतिविधि माना गया, लेकिन जब यह लगातार नजर आती रही तो सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रनवे के आसपास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट जारी किया।हवाई अड्डे के संचालन और विमानों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल एहतियाती कदम उठाए गए। इसी क्रम में 7 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

रजाला गांव की दिशा से आने की सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संदिग्ध ड्रोन या उड़ती हुई वस्तुएं रजाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट से लगे इलाकों के साथ रजाला गांव की दिशा में भी तलाशी अभियान शुरू किया।सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ये संदिग्ध वस्तुएं क्या थीं और एयरपोर्ट के संवेदनशील क्षेत्र में उनकी मौजूदगी का कारण क्या था।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से संदिग्ध वस्तुओं की संख्या, उनकी प्रकृति और घटना के पीछे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more

    RSS की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी

    RSS की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी,…

    Read more