TISS के दीक्षांत में नहीं शामिल होंगे CJI सूर्य कांत, व‍िरोध का डर बना वजह! अब कौन होगा चीफ गेस्‍ट?

CJI Surya Kant: मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बदल दिए गए हैं. अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाया गया है.

दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इससे पहले CJI सूर्यकांत को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. उन्हें छात्रों को संबोधित करना था. हालांकि अंतिम समय पर वह इस कार्यक्रम में शामिल होने से पीछे हट गए हैं.

खास बात यह है कि चीफ गेस्‍ट में बदलाव ऐसे वक्त हुआ है, जब हैदराबाद स्थित NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने को लेकर छात्रों का विरोध सुर्खियों में रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इसी तरह का व‍िरोध यहां भी हो सकता था.

NALSAR यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ था व‍िवाद

NALSAR यूनिवर्सिटी में शुरुआत में करीब 70 छात्रों ने निमंत्रण पर आपत्ति जताई थी. हालांकि बाद में विरोध करने वाले छात्रों की संख्या 450 से ज्यादा हो गई. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से CJI को दिए गए निमंत्रण पर पुनर्विचार करने की मांग की थी.

विवाद के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के वकील के तौर पर एनरोलमेंट को लेकर रोक लगाने वाला निर्देश जारी किया था. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने BCI के कदम पर सवाल उठाए. इसके बाद BCI ने अपना आदेश वापस ले लिया.

TISS ने पहले ही स्थगित कर दिया था समारोह

TISS का दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को होना था. लेकिन, आयोजन से कुछ दिन पहले संस्थान ने इसे स्थगित कर दिया था. TISS ने इसके लिए ‘अप्रत्याशित परिस्थितियों’ का हवाला दिया था.

उस समय ऐसी रिपोर्टें सामने आई थीं कि CJI के दौरे को लेकर संभावित विरोध और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संस्थान में चिंता थी. हालांकि, TISS ने समारोह स्थगित करने को सीधे तौर पर किसी विरोध या CJI से जुड़े विवाद से नहीं जोड़ा था.

  • Related Posts

    सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

     सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

    Read more

    पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

    पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

    Read more