TET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, बिहार से पकड़ा गया कथित मास्टरमाइंड

 महाराष्ट्र : शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।यह कार्रवाई ठाणे पुलिस की टीम ने की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह बिहार में दबिश देकर बिजेंद्र गुप्ता को अपनी हिरासत में लिया।

बिहार के अलग अलग इलाकों में चल रही थी तलाश

पेपर लीक मामले की जांच के दौरान बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बिहार के अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थीं।लंबे समय से चल रही तलाश के बाद आखिरकार पुलिस टीम को सफलता मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया।

जांच में जुटी पुलिस, आगे की कार्रवाई जारी

ठाणे पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक की साजिश में और कौन कौन लोग शामिल थे और इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा है।

  • Related Posts

    सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

     सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

    Read more

    पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

    पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

    Read more