5 महीनों से लगा है नए LPG कनेक्शन पर ब्रेक, हजारों परिवारों की बढ़ी मुश्किल

 भोपाल:  नए एलपीजी गैस कनेक्शन जारी होने की प्रक्रिया पिछले पांच महीनों से ठप पड़ी है। फरवरी से पोर्टल बंद होने के कारण हजारों लोग नया गैस कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ा है, जिन्हें नए घर में शिफ्ट होने या अलग परिवार बनने के बाद नए कनेक्शन की जरूरत है।

हर महीने मिलने वाले हजारों कनेक्शन अटके

शहर की 46 गैस एजेंसियों के माध्यम से हर महीने करीब दो हजार नए एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाते थे। लेकिन प्रक्रिया बंद होने के कारण यह काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अनुमान है कि अब तक छह हजार से अधिक उपभोक्ता नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं।

मजबूरी में महंगा सिलेंडर खरीद रहे लोग

नया कनेक्शन नहीं मिलने से कई जरूरतमंद परिवारों को बाजार से सिलेंडर खरीदने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को 2000 से 2500 रुपये तक खर्च कर सिलेंडर की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे घरेलू बजट पर भी असर पड़ रहा है।

इन लोगों पर सबसे ज्यादा असर

इस समस्या का सबसे अधिक सामना नए मकान में रहने पहुंचे परिवारों, किराएदारों, दूसरे शहरों से भोपाल आने वाले लोगों और परिवार अलग होने के बाद नया गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। पहले इन्हें हर महीने नियमित रूप से नए कनेक्शन मिल जाते थे, लेकिन पोर्टल बंद होने के बाद पूरी प्रक्रिया रुक गई है।

लोगों को जल्द समाधान का इंतजार

लगातार कई महीनों से नए कनेक्शन जारी नहीं होने के कारण गैस एजेंसियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पोर्टल दोबारा कब शुरू होगा और लंबित आवेदनों का निपटारा कब तक किया जाएगा।

  • Related Posts

    कांग्रेस वैधानिक प्रक्रिया पर भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है – डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा प्रहार किया है। भारतीय जनता…

    Read more

    RSS की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी

    RSS की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी,…

    Read more