खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की फलों की जांच

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिवस में सारंगढ़ , बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया और पायी गईं कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया। इस अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल , वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

  • Related Posts

    राशन कार्ड घर भूल गए तो भी नहीं रुकेगा आपका राशन, डिजिटल व्यवस्था से ऐसे मिलेगा पूरा हक और नहीं लौटना पड़ेगा खाली हाथ

    PDS Grain Without Ration Card: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार पात्र और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त या सब्सिडी वाले खाद्यान्न की सुविधा देती है। इसके लिए लाभार्थियों को…

    Read more

    रायपुर : राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

    राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति  कृष्न राम महापात्र  (Krushna Ram Mohapatra) को आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसके पूर्व …

    Read more