MP में सोशल मीडिया एक्स पर कई BJP जिलाध्यक्ष फिसड्डी! 50 फॉलोअर्स से भी कम, केंद्रीय मंत्री के जिले का भी बुरा हाल

BJP District Presidents X Followers: भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए डिजिटल बूथ जैसे कार्यक्रम चला रही है. लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों का बुरा हाल है. एमपी बीजेपी के कई जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जिनके सोशल मीडिया साइट एक्स पर दहाई में भी फॉलोअर्स की संख्या नहीं है. इन जिलों में कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के क्षेत्र भी शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा जिलाध्यक्ष के 8, वहीं मुरैना जिलाध्यक्ष के 3 फॉलोअर्स हैं.

23 जिलाध्यक्षों के 50 फॉलोअर्स भी नहीं

मध्य प्रदेश में ट्वीटर पर बीजेपी जिलाध्यक्षों की मौजूदगी काफी कम है. नेताओं की सक्रियता कम होने के कारण ही इनके फॉलअर्स की संख्या भी कम है. मध्य प्रदेश में बीजेपी के 23 जिलाध्यक्षों के फॉलोवर्स की संख्या 50 से भी कम है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के एक्स पर केवल 8 फॉलोअर्स हैं. वहीं विधानसभा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के गृह जिले मुरैना के जिलाध्यक्ष की हालत तो और भी खराब है. मुरैना के जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के तो एक्स पर केवल 3 फॉलोवर्स ही हैं.

ट्वीटर पर अगर बीजेपी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले जिलाध्यक्ष की बात करें तो उसमें आलोक तिवारी सबसे आगे हैं. अशोक नगर के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के एक्स पर 5500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं 4,286 फॉलोअर्स के साथ इंदौर के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह दूसरे नंबर पर हैं.

फेसबुक में उज्जैन के जिलाध्यक्ष फिसड्डी

इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया साइट जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक में भी बीजेपी के जिलाध्यक्ष बहुत प्रभावी नहीं दिखते हैं. फेसबुक पर एक मात्र बीजेपी जिलाध्यक्ष है, जिसके 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. धार के जिला अध्यक्ष नीलेश भारती के फेसबुक पर 51 हजार फोलोअर्स हैं. वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिला उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष सबसे फिसड्डी हैं. उज्जैन के नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के फेसबुक पर केवल 1330 फॉलोअर्स हैं. कई जिलाध्यक्ष ऐसे हैं, जिनके फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या ठीक है, लेकिन एक्स पर वे फिसड्डी हैं.

  • Related Posts

    शराब कांड में अब उस शख्स की भी मौत, जिसने लोगों तक पहुंचाई थी शराब; आगे और कितनों पर होगी कार्रवाई?

     सागर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 सितंबर से शुरू हुए इस घटनाक्रम में अब उस आरोपी…

    Read more

    IAS तबादलों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस अधिकारी की, एक साल में चौथी बार बदली जिम्मेदारी तो उठे कार्यकाल और सिस्टम पर सवाल

    MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में इन प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अधिकारी-कर्मचारियों के एक के बाद एक ट्रांसफर किए जा रहे हैं. शनिवार 5…

    Read more