Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

 महाराष्ट्र  : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे गुरुवार देर रात छत्रपति संभाजी नगर से हिरासत में लिया।निदा खान पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी थी और अब करीब 40 दिन बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी है।

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस के हाथ लगी सफलता

महाराष्ट्र पुलिस पिछले कई दिनों से निदा खान की तलाश में लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह लगातार ठिकाने बदल रही है। इसी दौरान गुरुवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि निदा खान Tata Consultancy Services की नासिक यूनिट में कार्यरत थी, लेकिन मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था।

महिला कर्मचारियों पर दबाव बनाने के आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निदा खान महिला कर्मचारियों पर धार्मिक परंपराएं अपनाने का दबाव बनाती थी। कंपनी में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन पर नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और रोजे रखने के लिए दबाव डाला जाता था।

शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि निर्देश नहीं मानने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। इसी वजह से कई कर्मचारी लंबे समय तक सामने आने से डरते रहे।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 6 कर्मचारी

पुलिस जांच में इससे पहले इसी मामले से जुड़े छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब निदा खान की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं।

मोबाइल और डायरी की होगी जांच

पुलिस आज निदा खान को कोर्ट में पेश कर सकती है और रिमांड की मांग कर सकती है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, दस्तावेज और निजी डायरी बरामद करना चाहती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे किसी तरह की बाहरी फंडिंग मिल रही थी या नहीं।इसके साथ ही जांच इस दिशा में भी बढ़ाई जा रही है कि क्या उसका संबंध मालेगांव और मलेशिया से जुड़े किसी बड़े धर्मांतरण नेटवर्क से था। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

Related Posts

सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

 सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

Read more

पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

Read more