CWA सेंट्रल जोन भोपाल में नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वसम्मति से अजीत साहू बने अध्यक्ष

इंदौर में भारतीय जीवन बीमा निगम भारतीय जीवन बीमा निगम के सेंट्रल जोन भोपाल (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के अंतर्गत मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के संगठन चीफ लाइफ इंश्योरेंस वेलफेयर एसोसिएशन (CWA) का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निर्वाचन इंदौर के स्टार होटल अमर विलास में आयोजित किया गया।

इस चुनाव में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झवर, महासचिव अक्षय राउत्रेय सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से चुने गए नए अध्यक्ष अजीत साहू

इस चुनाव में रायपुर के अजीत साहू को सर्वसम्मति से सेंट्रल जोन भोपाल का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन को संगठन के सदस्यों ने एकजुटता और अनुभव का परिणाम बताया है।

नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें शामिल हैं

  • सचिव: जितेंद्र राजपूत (बिलासपुर)
  • कोषाध्यक्ष: सत्यनारायण पटवा (इंदौर)
  • ट्रेंड द ट्रेनर चेयरमैन: रवि कुमार सोनी (रायपुर)
  • केंद्रीय प्रतिनिधि: गिरिराज गुप्ता (इंदौर)
  • उपाध्यक्ष: दिलीप तिवारी (जबलपुर), डी.पी. त्रिपाठी (इंदौर)
  • सहसचिव: किशोर रुपानी, प्रकाश पाल
  • सह-कोषाध्यक्ष: राम शर्मा, सोहन मौर्य (इंदौर)

25 वर्षों से बीमा क्षेत्र में सक्रिय हैं अजीत साहू

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत साहू पिछले 25 वर्षों से जीवन बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में रायपुर डिवीजन अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

अपने संबोधन में अजीत साहू ने कहा कि संगठन की ताकत उसके सदस्यों की एकता में है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि हर बीमा सलाहकार के सम्मान, सुरक्षा और प्रगति को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया।

रायपुर टीम की सक्रिय भूमिका

इस निर्वाचन में रायपुर डिवीजन के कई पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें किशोर कुमार कराडे, पुना राम सिंहा, विजय साहू, ऋषि निर्मलकर और नरेश साहू शामिल रहे।

बधाइयों का दौर शुरू

नवगठित कार्यकारिणी को बीमा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में CWA और अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगा।

Related Posts

सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

 सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

Read more

पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

Read more