कोर्ट परिसर में अचानक मचा हंगामा…एक कोशिश ने पहुंचा दिया युवक को सलाखों के पीछे

 बिलासपुर : न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पेशी के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाने में दर्ज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े एक मामले के आरोपी को पेशी के लिए जिला न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान अमृतदास डहरिया नामक युवक ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया।

पुलिस से की धक्का-मुक्की, कामकाज में डाली बाधा

पुलिस के मुताबिक, युवक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना से कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

तत्काल गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट पहुंचा शिक्षक के जीपीएफ कटौती का मामला, कोर्ट की सख्ती के बाद खाते में जमा हुई पूरी राशि

    बिलासपुर। पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय मस्तूरी में पदस्थ लेक्चरर संजय पांडेय के वेतन से जीपीएफ के नाम पर काटी गई राशि उनके खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला छत्तीसगढ़…

    Read more

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more