जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अटल लैब का उद्घाटन

 

136 प्रकार की जांच होगी मुफ्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में अटल लैब का उद्घाटन कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक उत्तरी जांगड़े और गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने लैब का अवलोकन किया और भगवान श्री गणेश के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर लैब का शुभारम्भ किया गया।इस लैब में 136 प्रकार की जांच निशुल्क होगा। इसके पूर्व जिला चिकित्सालय में 78 प्रकार के जांच निःशुल्क और न्यूनतम दर पर दिया जा रहा था। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव, सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल, पूर्व पार्षद अविनाशपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लैब कर्मी, मरीज और परिजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट पहुंचा शिक्षक के जीपीएफ कटौती का मामला, कोर्ट की सख्ती के बाद खाते में जमा हुई पूरी राशि

    बिलासपुर। पीएमश्री आत्मानंद विद्यालय मस्तूरी में पदस्थ लेक्चरर संजय पांडेय के वेतन से जीपीएफ के नाम पर काटी गई राशि उनके खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला छत्तीसगढ़…

    Read more

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more