Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 137 अधिकारियों के तबादले से बदली कई जिलों की जिम्मेदारी

Police Transfer:  मध्य प्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सरकार ने एक साथ 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में भारतीय पुलिस सेवा के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं। तबादले के बाद कई जिलों और नगरीय क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

IPS मनीष भारद्वाज को इंदौर में नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में IPS मनीष भारद्वाज का नाम भी शामिल है। उन्हें इंदौर नगरीय क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक साइबर के पद पर कार्यरत थे।

10 IPS अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

सरकार की ओर से जारी सूची में 10 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आलोक कुमार को देवास से स्थानांतरित कर रीवा नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं वैभव प्रिया को रतलाम से नेपानगर SDOP, जिला बुरहानपुर की जिम्मेदारी मिली है।शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से गाडरवारा SDOP, जिला नरसिंहपुर भेजा गया है। मनोज कुमार को ग्वालियर से भोपाल नगरीय क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर के पद पर तैनाती दी गई है।इसी तरह लेखराज मीना को छतरपुर से सैलाना SDOP, जिला रतलाम भेजा गया है। काजल सिंह को उज्जैन से खुरई SDOP, जिला सागर बनाया गया है। राजीव अग्रवाल को रीवा से कुक्षी SDOP, जिला धार की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा IPS दीपांशु को सागर से मनावर SDOP, जिला धार और अमित कुमार को खंडवा से सिंगरौली SDOP के पद पर भेजा गया है।

127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी तबादला

बड़े प्रशासनिक फेरबदल में राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है। मान सिंह टेकाम को भोपाल पुलिस मुख्यालय से अनूपपुर में उप पुलिस अधीक्षक अजाक के पद पर भेजा गया है।प्रीतम सिंह बालरे को निवास SDOP, जिला मंडला से बालाघाट नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उमेश कुमार तिवारी को नरसिंहपुर में उप पुलिस अधीक्षक अजाक के पद से हटाकर जबलपुर में उप पुलिस अधीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है।इन तबादलों के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

    सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, दिल्ली से नागपुर तक कितनी है कीमत और ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

     सोना  : त्योहार के शुभ अवसर पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो बाजार भाव के साथ शुद्धता और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी होना भी जरूरी है। 24 कैरेट,…

    Read more

    पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से पटना तक आपके शहर में कितना है एक लीटर का रेट

    पेट्रोल-डीजल ; 15 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच…

    Read more