दुर्ग में मचा हड़कंप, चाय पी रहे भाजपा नेता पर अचानक टूट पड़ा हमलावर…गले पर चाकू से किया वार

 छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। रिसाली नगर निगम के वार्ड 37 स्थित जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।

होटल में बैठे थे, तभी युवक ने किया हमला

बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह यादव सुबह एक स्थानीय होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने उनके गले को निशाना बनाया।हमले के बाद राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। वारदात के तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकला, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर हालत में सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल भाजपा नेता को तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी और राजेंद्र यादव के बीच करीब चार वर्ष पहले दोस्ती थी। हालांकि पिछले काफी समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। पुलिस अब इस पुराने संबंध और हमले के पीछे की वजह समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिसाली निगम चुनाव से भी जोड़ा जा रहा मामला

घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हमले को रिसाली नगर निगम चुनाव से जोड़कर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हमले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद यह हमला हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच टीम हमले की वजह, आरोपी के साथ पुराने विवाद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more