बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, खेत में मची अफरा-तफरी, कई छात्र घायल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस सिंघपुर-झाल मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान खड़सरा और झाल के बीच बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।हादसा होते ही बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, बच्चों को बस से निकाला

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस चालक और कंडक्टर की मदद से वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल बच्चों का उपचार जारी है।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बस के अनियंत्रित होने की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच, चालक की सतर्कता और बच्चों की सुरक्षित यात्रा से जुड़े इंतजामों की जरूरत को सामने ला दिया है।

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more