केंद्रीय बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ समाज के पदाधिकारी:

19 जुलाई को प्रयागराज के होटल कन्हा श्याम में आयोजित अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के 20वीं कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यों की टीम ने शिरकत किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के के अग्रहरि बिलासपुर एवं श्री रमाशंकर अग्रहरि मनेद्रगढ़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीअनिरुद्ध अग्रहरि करगी रोड ,छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री सुजीत अग्रहरि दुर्ग , मनोज केशव अग्रहरि प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री( बेलगहना ) राजेश अग्रहरि जी राजनंदगांव ,डॉ निर्मला गुप्ता जी दुर्गा ,एडवोकेट राधेश्याम अग्रहरि जी रायपुर ,सौरभ गुप्ता जी रायपुर ,अंकित शाह जी भिलाई , एडवोकेट मनोज अग्रहरि करगी रोड ,देवेंद्र अग्रहरि जी बिलासपुर ,राजेश अग्रहरि जी करगी रोड ,संतोष अग्रहरि जी सूरजपुर ,लखन अग्रहरि जी अंबिकापुर ,लालमन अग्रहरि जी कोतमा की सशक्त उपस्थिति में छत्तीसगढ़ अग्रहरि समाज के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी महामंत्री मनोज गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया.
राष्ट्रीय महामंत्री श्री कुलभास्कर अग्रहरि द्वारा बीते 5 वर्षों में 20वीं कार्यकारिणी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई ,जिसमें 5 जनवरी 2025 को रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अब तक के सर्वश्रेष्ठ आयोजनो में एक बताते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि द्वारा सामाजिक विखंडन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों एवं हालातो पर प्रकाश डालते हुए ,मंच से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एका का प्रस्ताव रखा जिसका पूरे सदन ने स्वागत किया…
मंचासीन संरक्षक मंडल पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू राधेश्याम जी अग्रहरि फतेहपुर, उद्योगपति सोमचंद जी कानपुर ,श्याम प्रकाश जी कोलकाता ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में पारिवारिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक मजबूती का मंत्र दिए…
कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रदेश के 400 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

  • Related Posts

    महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

    छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

    Read more

    रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

    Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

    Read more