रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को दी बधाई

रायपुर,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के बल पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय विद्यार्थियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभाओं की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह सफलता देशभर के विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करते रहेंगे।

Related Posts

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार और तीसरे की तलाश जारी

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ…

Read more

रायपुर में 11 साल के बच्चे को धमकाकर घर से 1.77 लाख रुपए चोरी कराने का आरोप, दोस्त और उसकी मां पर केस

Raipur News:  रायपुर. राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र को उसके…

Read more